Bihar

बिहार के टॉपर फैक्ट्री सिमुलतला स्कूल के आए बुरे दिन, सीटों के बराबर भी नहीं आए आवेदन

बिहार का नेतरहाट और टॉपर्स की फैक्ट्री कहा जाना वाला सिमुलतला आवासीय विद्यालय में दाखिले को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. पहली बार सिमुलतला में 11वीं में नामांकन के लिए 94 सीट पर महज 93 आवेदन मिले हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि सिमुलतला का क्रेज काफी कम हुआ है और बाहरी बच्चे यहां दाखिला करवाना नहीं चाहते हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यहां दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी की थी और कई बार तिथियों को विस्तारित भी किया गया लेकिन हैरानी की बात देखिए कि जितनी सीटें हैं उतने भी आवेदन नहीं मिले हैं.

सिमुलतला आवासीय विद्यालय के पूर्व सेंटर इंचार्ज डॉक्टर शंकर कुमार की मानें तो एक जमाना था जब यहां एडमिशन लेना छात्रों का सपना होता था और सीटों से 5 गुणा ज्यादा आवेदन आते थे लेकिन वर्तमान में यहां कई कारण हैं कि बच्चे इससे दूर होते जा रहे हैं. यहां हर साल छठी में दाखिले के लिए भी प्रवेश परीक्षा ली जाती है और कुल 120 सीटों पर नामांकन होता है लेकिन अफसोस की बात ये भी है कि यहां के छात्र मैट्रिक पास करते ही कहीं और दाखिला के लिए निकल जाते हैं और विद्यालय छोड़ देते हैं.

यानी आधे से ज्यादा छात्र मैट्रिक के बाद ग्यारहवीं से पहले सिमुलतला छोड़ देते हैं. जिसकी वजह से 11वीं में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं. वर्ष 2019 के बाद यहां के मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट में भी काफी गिरावट आई है और टॉपर्स की फैक्ट्री को समझिए कि किसी की नजरें लग गई हैं. आज भी बिहार में सिमुलतला मॉडल पर ही सरकार इतरा रही है लेकिन इसकी दुर्दशा पर किसी की नजर नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर डीएम ने विभागवार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

1 दिन ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

1 दिन ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

1 दिन ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago