Bihar

ये कैसा न्याय! पांच साल की मासूम से छेड़खानी की सजा पांच बार उठक-बैठक, पंच बोले- जाओ अब मत करना

नवादा में एक युवक (22) ने 5 साल की मासूम के साथ छेड़खानी की। परिजन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई। जिसमें पंच ने दोषी युवक को 5 बार उठक-बैठक करने की सजा सुनाई। इसके बाद पंचों ने उसे हिदायत दी कि जाओ आज के बाद नहीं करना ये सब। इस पंचायती कार्रवाई का किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी डॉ गौरव मंगला ने संज्ञान लिया। इसके बाद बच्ची के परिजन ने अकबरपुर थाने में FIR दर्ज कराई। अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं इस मामले में परिजन ने मीडिया के सामने कुछ भी बताने से इनकार कर दिए हैं।

यह है पूरा मामला

बच्ची के परिजन ने बताया कि गांव के ही एक युवक (22) ने चॉकलेट देकर बच्ची को गोद में उठा लिया। बच्ची को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। बच्ची के परिजन ने शंका जाहिर किया कि आरोपी कुछ गलत कर सकता है। जिसके बाद उसके पास से बच्ची को छीन लिया। परिजन इस मामले को लेकर गांव की पंचायत में लेकर गए। जहां पंच ने युवक को उठक बैठक की सजा सुनाई। फिर आरोपी को 5 बार उठक-बैठक करा के छोड़ दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

9 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

10 घंटे ago