Bihar

प्यार करने की सजा मौत, युवक की पीट-पीटकर हत्या; मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेललाइन किनारे पड़ा हुआ मिला शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर में एक युवक को अपनी जान देकर प्रेम करने की कीमत चुकाना पड़ा। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी । घटना सदर थाना के दिघरा गांव की है। युवक का शव मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेललाइन किनारे पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान दिघरा पट्टी के पंडित टोला निवासी कमल कांत झा के 30 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश झा के रूप में हुई। युवक जयप्रकाश दो दिनों से गायब था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि जयप्रकाश झा पेशे से पिकअप चालक था। गांव में हुई प्रारंभिक छानबीन में प्रेम-प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या की बात बताई जा रही है। इलाके की एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। युवती की पहचान को गुप्त रखा गया है। हालांकि, मृतक का भाई घटना को जमीन विवाद से भी जोड़ रहे हैं।

पुलिस परिजनों से ज्यादा से ज्या जानकारी जुटा रही है। बताया जाता है कि जयप्रकाश मंगलवार शाम ही घर आया था। रात में खाकर सोने गया। रात में ही वह गायब हो गया। अगली सुबह में गांव में ही रेललाइन किनारे शव मिला। रेललाइन किनारे झाड़ी में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सदर पुलिस को सूचना दी। गांव के कुछ लोगों ने शव देखकर लोगों को सूचना दी।

सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने पुलिस को प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या की बात बताई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने एसके मिश्रा ने बताया कि मृतक का मोबाइल पुलिस ने अपने पास रख लिया है। उसका कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

11 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

11 घंटे ago