Bihar

खौफनाक मंजर, श्रद्धा मर्डर केस की तरह पर बिहार में हत्या, प्रेमी के किए 6 टुकड़े और लगाया ठिकाने

दिल्ली की श्रद्धा मर्डर केस और उसके शव के 35 टुकड़े किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के नालंदा से एक ऐसे ही दिल दहलाने वाली घटना की खबर सामने आई है.

दिल्ली में श्रद्धा की हत्या और नालंदा में प्रेमी युवक को उतारा मौत के घाट 

इन दोनों घटनाओं में फर्क सिर्फ यह है कि बिहार में हुई इस घटना में इश्क का गुनाहगार एक शख्स बना जिसकी न केवल बेरहमी से हत्या कर दी गई बल्कि शव को 6 टुकड़ों में बांटकर जिले के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया. जो बीते 16 नवंबर की शाम से लापता था. जिसका सबसे पहले 17 तारीख की शाम को नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव स्थित छिलकापर से बोरी में बंद दो हाथ और दो पैर बरामद हुआ था. जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे. तभी ग्रामीणों को इसकी नज़र पड़ी और फिर शक हुआ कि किसी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से यहां लाकर फेंक दिया है.

शव के 6 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर लगाया ठिकाने 

पुलिस तब से अबतक इस घटना की छानबीन में लगी थी और युवक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे बॉडी को दीपनगर और गर्दन का हिस्सा पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से बरामद कर चुकी है. इस हत्या की वजह भी प्रेम-प्रसंग था. जहां विकास कुमार चौधरी को शादीशुदा महिला से प्रेम करना महंगा पड़ गया. दरअसल मामला नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र नांनद गांव निवासी नरेश चौधरी का पुत्र (30) विकास चौधरी बुधवार की देर शाम से लापता हो गया था. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच धड़ को दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो सिर को पटना के पुनपुन नदी में बोरे में बन्द बरामद कर लिया गया.

शादीशुदा प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे तब हुआ मामले का खुलासा 

पुलिस ने जब इस केस में शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. विकास की प्रेमिका ज्योति देवी और उसके पति रंजन ने मामले का पर्दाफाश किया. बताया जाता है कि प्रेमी विकास चौधरी प्रेमिका ज्योति से मिलने उसके ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंचा था. इस बात की भनक ज्योति के पति को लग गई. फिर क्या था इसकी जानकारी मिलते ही वह भड़क गया और पत्नी के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. फिलहाल हत्या के इस मामले में और कौन-कौन लोग शमिल हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है.

शादी के पहले से ही दोनों करते थे एक दूसरे से प्रेम 

प्रेमिका ज्योति देवी के मायके बिहार के रामचंद्रपुर स्थित घर में विकास किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था. उसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ. इसी बीच दोनों की शादी भी हो गई. जहां विकास का एक पुत्र है, तो वहीं नूरसराय के बाराखुर्द निवासी रंजन कुमार की पत्नी ज्योति के भी दो पुत्र हैं. फिर भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलता रहा. वहीं, घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि दम्पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रेमी विकास के शव के छह टुकड़े किए गए जिन्हें हत्या के बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था. जिसे बरामद कर लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

39 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago