Bihar

बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

बिहार में करप्शन पर आयकर विभाग (IT) ने एक्शन लिया है. केंद्रीय एजेंसी ने पटना में कैबिनेट मंत्री समेत कई जगहों पर छापेमारी की है. एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम पटना में बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास और दफ्तर पर रेड डाली है.

आईटी ने नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आरजेडी कोटे से महागठबंधन सरकार में शामिल समीर महासेठ मधुबनी से दूसरी बार विधायक बने हैं. वह इससे पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

1977 से राजनीति में सक्रिय महासेठ 2003 से 2009 तक ये बिहार विधानसभा परिषद के सदस्य भी रहे हैं. साल 1998 में समीर महासेठ ने आईसीएआर, के डायरेक्टर का पद संभाला. 2008 में बाल श्रमिक आयोग के सदस्य रहे. फिर 2013 में सोशल ओलम्पिक बिहार के अध्यक्ष रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago