Bihar

बिहार निवासी 14 नये IAS में तीन अफसरों को मिला होम कैडर, जानें सूबे को मिले कौन नये 10 अधिकारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2021 में चयनीत आइएएस का कैडर आवंटित कर दिया है. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसकी सूची जारी कर दी है. ये अभ्यर्थी अभी प्रशिक्षु हैं. इनमें 10 चयनीत आइएएस को बिहार में तैनाती मिली है. इनमें तीन आइएएस बिहार के ही रहने वाले हैं. जिन्हें होम कैडर मिला है. जबकि बिहार के रहने वाले 11 आइएएस दूसरे राज्यों में सेवा देंगे.

तीन होम कैडर में देंगे सेवा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के रहने वाले तीन आइएएस प्रशिक्षुओं को होम कैडर मिला है. इनमें गौरव कुमार (रैंक 313), स्वेता भारती (रैंक 356), गौरव कुमार (रैंक 406) शामिल हैं. ये तीनों बिहार के ही रहने वाले हैं और बिहार में ही अपनी सेवा देंगे.

बिहार को अन्य प्रदेशों के भी 7 IAS

वहीं सात अन्य आइएएस को बिहार कैडर दिया गया है जिनमें दिल्ली निवासी दिव्या शक्ति (रैंक 58), मध्य प्रदेश निवासी श्रेया श्री(रैंक 71), जम्मू कश्मीर के रहने वाले पार्थ गुप्ता(रैंक 72), दिल्ली के ही आशीष कुमार (रैंक 85), उत्तर प्रदेश निवासी किसलय कश्यप (रैंक 133), यूपी के ही ऋतुराज प्रताप सिंह (रैंक 296), महाराष्ट्र के काजले वैभव नीतिन (रैंक 325) शामिल हैं.

बिहार निवासी 11आइएएस को दूसरे राज्यों में तैनाती

वहीं बिहार के 11 चयनीत आइएएस को दूसरे राज्यों में तैनाती मिली है जहां वो अभी प्रशिक्षु के तौर पर सेवा देंगे. इनमें अंशु प्रिया (रैंक 16) को राजस्थान, आशीष (रैंक 23) को मध्य प्रदेश, आयुष वेंकेट वत्स (रैंक 74) को तमिलनाडु, उमा शंकर प्रसाद (रैंक 167) को तेलंगना कैडर मिला है.

बिहार निवासी आइएएस 

बिहार के ही रहने वाले कर्मवीर केशव (रैंक 170) को पश्चिम बंगाल, अमित रंजन (रैंक 175) को महाराष्ट्र, सोनिका कुमारी (रैंक 261) को पश्चिम बंगाल, विद्या सागर (रैंक 272) को गुजरात, राहुल आनंद (रैंक 321) को उत्तराखंड, अजीत आनंद (रैंक 324) को नागालैंड और हेमंत कुमार (रैंक 327) को मणिपुर कैडर मिला है.

आइपीएस की तैनाती बाकी

बता दें कि आइपीएस की तैनाती अभी बाकी है. यूपीएससी को अभी वैकेंसी प्राप्त नहीं हुई है इसलिए इसका कैडर आवंटन नहीं हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

4 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

5 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

18 घंटे ago