Samastipur

समस्तीपुर में उबटन लगाकर बैठे दुल्हे को पुलिस ने ससुराल से पहले पहुंचा दिया हवालात, लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह तक ताजपुर व बंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें उबटन लगाया एक दूल्हा भी शामिल है। बताया गया है कि उसकी शादी 20 नवंबर को होने वाली है। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे हवालात पहुंचा दिया।

गिरफ्तारी के विरोध में ताजपुर से महुआ जाने वाली सड़क बालू मंडी हरिशंकरपुर बघौनी एवं कोठिया में लोगों के द्वारा करीब 5 घंटों तक जाम कर दिया गया। लोग उत्पाद विभाग पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन और आगजनी करने लगे।

सड़क जाम में शामिल शकुंती देवी का कहना था कि उसके पुत्र जितेंद्र पासवान की 20 नवंबर को शादी है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उबटन लगाए जितेंद्र शौच के लिए घर से निकला ही था कि उत्पाद विभाग की टीम ने उसके अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लेकर समस्तीपुर चली गई।

वहीं प्रदर्शन कर रहे अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग के द्वारा शराब बेचने वाले कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं की जाती है। लेकिन ताड़ी दुकानदारों और ताड़ी पीने वालों पर कार्रवाई करती है। उत्पाद विभाग के द्वारा ताड़ी पीने के आरोप में बेगुनाह लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाता है।

वहीं दूसरी ओर उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्रामीणों के इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि बिहार में शराब और ताड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में जो भी लोग इस कारोबार में शामिल है या सेवन करते पकड़े जाते हैं उन पर कार्यवाही की जाती है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago