Bihar

रांची में पिटी बिहार पुलिस, अपहरणकर्ता समझकर ग्रामीणों ने पीटा, दहेज आरोपी को करने गये थे गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में बिहार से आये दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीट दिया. घटना कांके थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी की है. दोनों पुलिसकर्मी दहेज मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए यहां आये थे. सादे लिबास में मिल्लत कॉलोनी पहुंचे, तो दोनों पुलिसकर्मियों को लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर उनकी पिटाई कर दी. कांके थाना की पुलिस के हस्तक्षेप से उन्हें सुरक्षित निकाला गया.

मिल्लत कॉलोनी में सुबह साढ़े 8 बजे पहुंची बिहार पुलिस

लड़की के परिवार वालों ने कांके निवासी गुलाम अशरफ उर्फ रौनक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करवा दिया. उसी मामले में गुलाम अशरफ के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सीवान जिला की पुलिस कांके पहुंची थी. सुबह साढ़े 8 बजे दो पुलिसकर्मी जब मिल्लत कॉलोनी के पास पहुंची, उस वक्त रौनक सैलून जा रहा था. मिल्लत कॉलोनी मोड़ के पास हरियाणा के नंबर की एक गाड़ी (HR 51 AN 4086) खड़ी थी.

हरियाणा के नंबर वाली गाड़ी में सवार थे तीन लोग

हरियाणा के नंबर वाली गाड़ी में तीन लोग सवार थे. उनमें से दो लोग गुलाम अशरफ उर्फ रौनक से पूछताछ करने लगे. इसी बीच लड़की के भाई और रौनक के साले इंतखाब आलम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि रौनक को गाड़ी में लादो. इसी बीच रौनक वहां से भाग गया. शोर मचाने लगा. बचाओ. बचाओ. ये लोग मुझे किडनैप करने आये हैं. रौशन की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी.

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के बांध दिये हाथ-पैर

लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर भी बांध दिये. स्थानीय लोगों ने कांके पुलिस को इसकी सूचना दी. 15-20 मिनट बाद सीवान की महिला थाना की दारोगा आराधना कुमारी वहां पहुंचीं. उन्होंने स्थिति को संभाला. उन्होंने लोगों को बताया कि ये अपहरणकर्ता नहीं हैं. बिहार पुलिस के लोग हैं. रौनक पर सीमाव में दहेज मामले में केस दर्ज है. उसी मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए ये लोग यहां आये हैं. तब कांके पुलिस के हस्तक्षेप से बिहार के दोनों पुलिसकर्मी मुक्त हुए.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

13 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

15 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

19 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

20 घंटे ago