Bihar

पूर्व मंत्री के बेटे ने जनता दरबार में लगाई गुहार, जमीन पर JDU MLA के रिश्तेदारों का अवैध कब्जा

त्योहारों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता के दरबार में पहुंचे. शुरुआत में ही अररिया से ज़मीन अधिग्रहण के दो मामले आ गए, जिसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अररिया में कमाल हो रहा है. जनता दरबार में आये अररिया के दो फरियादियों की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हो क्या रहा है अररिया में. इस जिले से जमीन कब्ज़ा के इतने मामले आ रहे हैं. कमाल हो रहा यहां.

नीतीश का निर्देश, पता करिये ऐसा क्यों हो रहा

फिर क्या था! अधिकारियों ने तुरंत अररिया फोन मिलाया और नीतीश कुमार को फोन दिया. फोन लेते ही नीतीश कुमार ने कहा कि अररिया से जमीन अधिग्रहण का अब तक दूसरा मामला सामने आया है. पता करिये ऐसा क्यों हो रहा. नीतीश कुमार आज गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी.

पूर्व मंत्री के बेटे ने लगायी फरियाद

जनता दरबार हर सोमवार को बिहार के अलग-अलग जिले से फरियादी अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचते रहे. सीएम नीतीश कुमार उनकी शिकायतों का ऑन द स्पॉट निवारण करते रहे. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा. उनकी ही पार्टी के एक विधायक के रिश्तेदारों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक पूर्व मंत्री के बेटे ने फरियाद लगायी.

दरअसल खगड़िया के बेलदौर से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री के सामने बैठते ही कहा कि सर क्या आप मुझे पहचानते हैं? मुख्यमंत्री कुछ सोच पाते इसके पहले ही युवक ने कहा कि मैं पूर्व मंत्री घनश्याम सिंह का बेटा हूं, जो चौथम विधानसभा से क्षेत्र से जीतकर आते थे.

होगी कानूनी कार्रवाई

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरियादी युवक के आवेदन पर नजर डाली और कहा कि आपका जमीन किस ने कब्जा कर लिया है. बताया कि बेलदौर से जदयू विधायक पन्नालाल पटेल के भांजे ने कब्जा कर रखा है. पिछले डेढ़ दशक से मैं परेशान हूं. नीतीश कुमार को यह भी बताया कि विधायक के रिश्तेदारों ने खूब संपत्ति बना रखी है और दबंगई दिखाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपके निजी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है तो कानूनी कार्रवाई होगी. सीएम नीतीश कुमार ने तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के पास युवक को भेजा.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago