National

गैंगरे’प कर गर्म लोहे से दागने और तेजाब डालकर मर्डर का केस था, सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पलटकर रिहा कर दिया

2012 के छावला रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों की मौत की सजा का फैसला पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रवि, राहुल और विनोद को बरी कर दिया है। 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने तीन दोषियों की मौत पर फैसला सुरक्षित रखा था। बता दें कि साल 2012 में उत्तराखंड की 19 साल की लड़की के साथ दिल्ली में आरोपियों ने गैंगरेप कर उसे जान से मार दिया था।

क्या है 2012 का छावला रेप-मर्डर केस

बता दें कि उत्तराखंड की ‘निर्भया’ दिल्ली में छावला के कुतुब विहार में रहती थी। 14 फरवरी 2012 को वह अपने काम से घर आ रही थी। तभी रास्ते में राहुल, रवि और विनोद नाम के तीनों आरोपियों ने लड़की को अगवा कर लिया। उस दिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। लड़की को खूब तलाशा गया लेकिन कहीं पता ना चला। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को लड़की की लाश हरियाणा के रेवाड़ी में बहुत बुरी हालत में पाई गई। बाद में जांच में पता चला कि उसे काफी यातनाएं दी गई थीं।

तेजाब डाला, गर्म लोहे से दागा, टूल से मारा

जब इस मामले के धागे खुले और सच सामने आया तो लोगों के होश उड़े रहे गए। पता चला कि दोषियों ने लड़की के साथ गैंगरेप तो किया ही साथ ही उसे असहनीय यातनाएं भी दी थीं। लड़की को कार में इस्तेमाल होने वाले टूल्स से बेरहमी से मारा। उसके पूरे शरीर को सिगरेट से जलाया। इतना ही नहीं दरिंदों ने लड़की के चेहरे और आंखों को तेजाब से जलाया था। इसके बाद सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की फांसी की सजा पलटी

छावला रेप-मर्डर केस में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की एक कोर्ट में केस चला। दिल्ली की अदालत ने 19 साल की लड़की से रेप और हत्या के दोषी ठहराए जाने के बाद तीनों को सजा-ए-मौत दी थी। इस फैसले को सही मनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने भी फांसी की सजा पर मुहर लगाई थी, लेकिन दोषियों ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की फांसी की सजा को पलट दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

30 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

39 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago