Bihar

जनता दरबार में मुख्यमंत्री के सामने फरियादी बन पहुंचे नीतीश कुमार, CM बोले- इसका काम जल्दी करा दीजिये

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान आज उस वक्त मामला रोचक हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने दूसरा नीतीश कुमार अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. सीएम नीतीश कुमार ने हंसते हुए पूछा कि तुम्हारा भी नाम नीतीश कुमार है? दरअसल, बेगूसराय जिले से एक युवक अपनी फ़रियाद लेकर सीएम के जनता दरबार आया था. फरियादी का नाम भी नीतीश कुमार ही है.

इसका काम जल्दी करा दीजिये

फरियादी की शिकायत थी कि उसके पिता मध्य विधालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थे. उसने कहा कि पिता की मौत के बाद से मुझे न तो सहायता राशि मिली और न ही मुझे बैंक में नॉमिनी के तौर पर पैसे मिल पाते हैं. ये सुनते ही सीएम नीतीश कुमार ने तुरंत अधिकारी को फ़ोन लगाया और कहा कि बेगूसराय से एक लड़का आया है. इसका भी नाम नीतीश कुमार है. मामला देख लीजिये…इसका काम जल्दी करा दीजिये.

कितने नीतीश कुमार हैं यहां भाई?

इतना ही नहीं, भागलपुर से भी एक फरियादी पहुंचा जिसका नाम भी नीतीश कुमार ही था. दूसरा नीतीश कुमार को देखते ही सीएम हैरान हो गये. उन्होंने इस फरियादी से भी पूछ दिया कि तुम्हारा भी नाम नीतीश कुमार है? कितने नीतीश कुमार हैं यहां भाई? इस पर वहां मौजूद सभी अधिकारी सभी हंस पड़े.

इन विभागों की सुनी फरियाद

सीएम आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनी.

दूसरी बार फरियाद लेकर पहुंचा युवक

इसी बीच, सीएम नीतीश के सामने एक फरियादी ऐसी शिकायत लेकर पहुंचा कि वे सोच में पड़ गये. पश्चिमी चंपारण से आये एक युवक ने नीतीश कुमार से कहा कि उसके परिजन की कोरोना से अस्पताल में ही मौत हो गई थी, लेकिन अनुमंडल अस्पताल का कहना है कि मौत कोरोना से नहीं हुई है. फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं एक बार पहले भी जनता दरबार में आ चूका हूं, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल पायी है.

अधिकारी को लगायी फटकार

इतना सुनते ही सीएम नीतीश कुमार ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव को फ़ोन लगा दिया. उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि अनुमंडल अस्पताल की ओर से कहा जा रहा है कि कोरोना जांच नहीं कराया गया है. बाकी जगह से जो रिपोर्ट आई है वह कोरोना पॉजिटिव है. युवक दूसरी बार शिकायत लेकर आया है. इसकी शिकायत का निपटारा क्यों नहीं किया गया? युवक पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है, जो दूसरी बार शिकायत लेकर पटना जनता दरबार में आया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago