बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला
बिहार की रोहतास पुलिस इन दिनों बकरी चरा रही है. मामला सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के कोचस का है. जहां कोचस पुलिस के लिए 5 बकरियां परेशानी का सबब बन गई है. बता दें, गश्ती के दौरान कोचस थाना के सासाराम-चौथा पथ पर पुल के निकट लावारिस अवस्था में 5 बकरियां होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने जब इन बकरियों के मालिक की खोजबीन की, तो कहीं से कुछ पता नहीं चला. अंत में लोगों के दबाव पर पांचो बकरियों को पुलिस कोचस थाने ले आई तथा थाना परिसर में ही सभी को बांध दिया गया. अब 2 दिनों से इन पांचों बकरियों को पुलिसकर्मी परिसर में ही घास-चारा आदि चरा रहे हैं. उन्हें दाना पानी भी दे रहे हैं.
पुलिसकर्मी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि ये बकरियां किसकी है? फिलहाल पांचों बकरी ठीक-ठाक की स्थिति में है तथा थाने में इसके चारा की भी व्यवस्था की गई है. यह कहे की समय-समय पर पुलिसकर्मी ही इन बकरियों को चरा रहे हैं. थाना परिसर में ही इसे दाना-पानी मिल जा रहा है. इस प्रकरण की लोग चटखारे लेकर चर्चा कर रहे हैं और यहां तक कहते सुनते सुना जा रहा है कि अब रोहतास पुलिस बकरियां भी चरा रही हैं.
क्या कहते हैं पुलिसकर्मी
कोचस थाना में पदस्थापित एएसआई ललन सिंह कहते हैं कि हम पुलिसकर्मी ही फिलहाल पांचों बकरियों की देखरेख कर रहे हैं. कोई चौकीदार आता है तो इसके लिए घास आदि भी लाकर दे देता है. साथ ही परिसर में जो घास है उसे भी बकरियां चरती है. फिलहाल बकरी के मालिक की तलाश की जा रही है. जल्द ही इसका पता लगते ही बकरी को उसके मालिक को सौंप दिया जाएगा.
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 5 IMG 20221017 WA0000 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221017-WA0000-01.jpeg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 6 IMG 20221115 WA0005 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221115-WA0005-01.jpg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 7 IMG 20221117 WA0070 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221117-WA0070-01.jpg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 8 JPCS3 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/JPCS3-01.jpg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 9 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 10 IMG 20211012 WA0017](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20211012-WA0017.jpg)
![बिहार: चोरों को पकड़ने वाली पुलिस चरा रही बकरी, चारा जुटा रहे चौकीदार, जी का जंजाल बनी 5 बकरियां, जानें पूरा मामला 11 Post 183](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/11/Post-183.jpg)