समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

छठ में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर छठ घाट पर ही करवा दी दोनों की शादी

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पकड़ौआ विवाह का एक मामला सामने आया है। जहां महापर्व छठ पूजा के दौरान एक युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। दरअसल घर से सभी सदस्य छठ घाट पर अर्घ्य देने के लिए गये हुए थे तभी लड़की ने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया फिर दोनों को छठ घाट पर ले जाया गया जहां लड़की के परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी करवा दी गयी। मामला बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव का है। जहां से 25 किलोमीटर दूर परिहार प्रखंड में रहने वाला युवक छठ पर्व के दौरान अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।

IMG 20220723 WA0098

लड़की के घरवाले छठ घाट पर गये थे लेकिन लड़की घर पर अकेली थी। गांव वालों ने देखा कि सब कोई घाट पर गये हैं और लड़की अकेली है। फिर थोड़ी देर में एक लड़का घर के दरवाजे पर पहुंचता है और फिर घर में दाखिल होता है। गांव वाले यह सब देख रहे थे और दोनों को घर से रंगे हाथों पकड़ा और दोनों को लेकर छठ घाट पर जा पहुंचे जहां दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। लड़के के घरवालों को इसकी सूचना दी गयी है। पूरे इलाके में इस पकड़ौआ शादी की चर्चा हो रही है।

IMG 20220728 WA0089JPCS3 01

IMG 20221021 WA0064 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA0001Banner 03 01IMG 20221017 WA0000 01IMG 20220331 WA0074