Bihar

खुशखबरी! उत्तर बिहार में आज से होगी धान की खरीद, इतने ऊंचे दाम में किसान बेच सकेंगे अनाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उत्तर बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्ष 2022 -23 के खरीफ फसलों की खरीद शुरू की जा रही है. उत्तरी बिहार (कोसी, पूर्णिया, तिरहुत, दरभंगा और सारण प्रमंडल ) के सभी जिलों में धान एवं चावल की खरीद मंगलवार एक नवंबर से प्रारंभ हो जायेगी. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संदर्भ में सभी जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दि ये हैं.

दक्षिण बिहार के जिलों में धान की खरीद 15 नवंबर से प्रारंभ होगी. खरीद करने की औपचारिक तिथि 15 फरवरी तय की गयी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ए ग्रेड के धान की कीमत 2060 रुपये प्रति क्विंटल और साधारण धान की कीमत 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निर्धा रित की गयी है. मालूम हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के तहत फोर्टीफायड चावल की दर प्रभावी रहेगी. धान एवं चावल की खरीद के लिए राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है.

पैक्स और व्यापार मंडल करेंगे खरीद

खरीद पैक्स और व्या पार मंडलों को करनी है. खरीद के लि ए पंचायत स्तर पर खरीद केंद्र स्थापित करने के लिए कहा गया है. खाद्य विभाग ने सीवान और गोपालगंज को छोड़ कर शेष सभी 36 जिलों में फोर्टीफायड चावल जन वितरण केंद्र के जरिये बांटने के लिए कहा है. खरीदे धान के बराबर फोर्टीफाइड चावल की प्राप्ति एक नवंबर से 31 जुलाई तक मान्य होगी. पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर पर व्यापार केंद्र कम -से- कम एक केंद्र जरूर स्थापित करेंगे.

बिक्री केंद्र पर ये कागज ले जाना होगा जरूरी

रैयती कि सानों की तरफ से पोर्टल पर अपलोड करने के बाद फोटो युक्त पचाहन पत्र मसलन मतदाता पहचान पत्र/पासबुक की छाया प्रति/ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति एवं भारत नि र्वाचन आयोग में से मान्यता प्राप्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज जरूरी होगा. गैर-रैयती कि सान को पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों मसलन स्वजनित घोषणा पत्र पर किसान सलाहकार वार्ड सदस्य से प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं कोई भी फोटो पहचान पत्र युक्त मान्य दस्तावेज.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago