Bihar

बिहार के मुंगेर में हाईटेक हुई अवैध हथियारों की मंडी, ऑनलाइन बुकिंग, ऑफ लाइन डिलिवरी

मुंगेर में बने अवैध हथियारों की खरीद बिक्री अब हाइटेक तरीके से की जा रही है. फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट का खुलासा हुआ है. जिसके माध्यम से इन अवैध हथियारों का कारोबार चल रहा था. एक हथियार तस्कर को जब गिरफ्तार किया गया तो उसने इस पूरे खेल का खुलासा किया. बकायदा सैंपल दिखाकर ग्राहकों को ये हथियार बेचे जाते थे.

पुलिस से बचने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा

अवैध हथियार के निर्माण और उसे फिनिश करके बेचने के लिए इस धंधे से जुड़े लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. हालांकि अवैध हथियार निर्माण को लेकर लगातार पुलिस द्वारा जिले में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया जाता रहा है. बावजूद इस धंधे से जुड़े लोग पुलिस से बचने के लिए अब सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन सौदा कर ऑफलाइन डिलीवरी ले रहे.

मुंगेर के हथियार तस्कर ने खोला राज 

इसका खुलासा तब हुआ जब अवैध हथियार के साथ दिल्ली की स्पेशल पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसमें मुंगेर के हथियार तस्कर अभिषेक भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया गया है.

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से बना है अकाउंट

दिल्ली में गिरफ्तार हथियार तस्कर अभिषेक भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह इस धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है. उसके साथी मुंगेर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से अकाउंट बनाकर हथियार की प्रदर्शनी करता है. जिसमें उन लोगों के द्वारा एक से बढ़कर एक महंगी और हाईटेक हथियार की तस्वीर और वीडियो डालकर अवैध हथियार की खरीदारी करने वाले लोगों को इसका सैंपल दिखाता है.

पे फोन एवं गूगल पे से पेमेंट

तस्कर ने बताया कि जब ग्राहक मनचाहा हथियार पसंद कर ऑनलाइन बुकिंग करते हैं. जिसके बाद पैसे की डिलीवरी ऑनलाइन पे फोन एवं गूगल पे बैंक अकाउंट हथियार का पैसा डालते हैं. तब जाकर अवैध हथियार को बेचने वाले लोग हथियार की खरीदारी करने वाले लोगों को ऑफलाइन डिलीवरी करते हैं.

पुलिस अधिकारी बोलने से कर रहे परहेज

आजाद ग्रुप मुंगेर के नाम से संचालित अकाउंट के बारे में जब पुलिस विभाग वरीय अधिकारियों से बातचीत किया गया तो वे इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर गए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है. पुलिस द्वारा जांच करायी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

8 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago