Bihar

बिहार उपचुनाव: मोकामा में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प, रोड़ेबाजी में कई घायल, जबरन वोट डलवाने के आरोप में हुआ विवाद

बिहार के मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है. गोपालगंज में जहां शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है वहीं वहीं दोपहर बाद मोकामा टाल के ईसानगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले.जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को खदेड़ा.

दो पक्षों में झड़प के बाद इलाके में तनाव बना हुआ जिसके बाद यहां और अतिरिक्त रिजर्व जवानों को तैनात किया गया है. इधर मतदान केंद्रों पर पोलिंग जारी है और लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उपचुनाव में मोकामा में दो गुटों के बीच विवाद हो गया जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. मामला मोकामा टाल इलाके के घोसवरी प्रखंड के ईसानगर की है. विवाद होने के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि जबरन वोट डलवाने के आरोप में विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने दोनों पक्षों के लोगों को घटना स्थल से खदेड़ दिया है.

तीन बजे तक 42 प्रतिशत मतदान

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है.मोकामा और गोपालगंज में दोपहर तीन बजे तक 42 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है.कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सीटों पर वोटिंग हो रही है. गोपालगंज के कई बूथों पर ​​​​​​दोपहर के बाद सन्नाटा देखने के लिए मिला.

अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 12 लोग हिरासत में

गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 12 लोग हिरासत में लिया गया है. इनमें दो लोगों पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाला था कि आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन रद्द हो गया है. इसके बाद गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई. गोपालगंज एसपी ने कहा कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है एसपी आनंद कुमार ने कहा अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

दोनों प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

गोपालगंज से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने 50 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने का दावा किया है. वहीं आरजेडी प्रत्याशी ने मोहन प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि वह यहां से भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago