Bihar

लालू प्रसाद को अपनी किडनी डोनेट करेगी बेटी रोहिणी आचार्य, सिंगापुर में पूरी होगी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया

लंबे समय से बीमार चल रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. लालू प्रसाद को उनकी बेटी ने ही अपनी किडनी देने का फैसला किया है. लालू-राबड़ी की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य जो सिंगापुर में रहती हैं, उनकी किडनी से राजद प्रमुख को नई जिंदगी मिलने वाली है. एक साथ कई बीमारियों से लड़ रहे लालू का सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट होना तय हुआ है. सबसे अहम बात यह है कि सिंगापुर के डाक्टरों ने अपनी स्वीकृति दे दी है. किडनी ट्रांसप्लांट के मकसद से सारी तैयारियां भी कर ली गई हैं.

सिंगापुर में रहकर भी रोहिणी आचार्या अपने परिवार के संपर्क में रहती हैं. रोहिणी आचार्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बिहार की राजनीति में भी हस्तक्षेप करती रहती हैं. कई बार वह अपने परिवार पर होने वाले राजनीतिक हमलों ने बचाव के तौर पर सामने आती रही हैं. चाहे सुशील मोदी पर हमला बोलना हो या फिर से दूसरे राजनीतिक दल के नेता पर रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर आक्रामक तेवर अख्तियार करती रही हैं. लालू के अस्वस्थ होने के बाद से रोहिणी सिंगापुर में उनका इलाज कराने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रही थीं.

उन्होंने खुद पहल की और किडनी सेंटर में बात कर इलाज का रास्ता प्रशस्त किया. हालांकि खुद लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी से किडनी लेने के पक्ष में नहीं थे लेकिन आखिरकार रोहिणी ने उन्हें इसके लिए तैयार भी किया. लालू यादव को रोहिणी आचार्या ने बखूबी समझाया कि परिवार के सदस्यों की किडनी लेने पर सफलता की दर ज्यादा रहती है. किडनी अस्पताल के रूप में विख्यात सेंटर फार किडनी डिजीज में अभी लालू यादव का इलाज चल रहा है.

गौरतलब है कि दिल्ली एम्स के डाक्टरों ने अभी लालू के किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी थी, लेकिन सिंगापुर में डाक्टरों ने जांच के बाद ओके कर दिया है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट की संभावनाएं तलाशने 12 अक्टूबर को सिंगापुर गए थे. उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी पुत्री , मीसा भारती भी गई थीं. तब रोहिणी ने ट्वीट करके पिता के प्रति अपनी संवेदनाये जाहिर की थीं. सिंगापुर में डाक्टरों ने पहले लालू की जांच की, इसके बाद रोहिणी की भी जांच हुई. उसके बाद डाक्टरों ने स्वीकृति दे दी थी.

रोहिणी ने उस दिन भी भावुक ट्वीट किया था और लिखा कि लोगों की आवाज को जिसने किया बुलंद, आज वहीं दर्जनों बीमारियों से लड़ रहा है जंग. रोहिणी आचार्या ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल राजनीतिक तौर पर नहीं बल्कि परिवार के स्तर भी मजबूती से सभी के साथ जुड़ी नहीं हो भले ही वह सिंगापुर में रहती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

2 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

4 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

6 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

7 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

7 घंटे ago