Bihar

बिहार: कर्ज वसूली की प्रताड़ना से तंग आकर एक ही परिवार के 6 लोगों ने सामुहिक तौर पर खाया जहर, 5 की मौत

बिहार के नवादा में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक ही परिवार के 5 लोगों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. नवादा जिले के आदर्श सोसाइटी के पास जाकर किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खा लिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि कर्ज वसूली की प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने यह कदम उठाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि मूलतः रजौली के रहने वाले केदारनाथ गुप्ता नवादा में किराए के मकान में रहते थे और यहीं रहकर रहकर व्यापार करते थे. उन्होंने किसी से कर्ज लिया था और उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया, जिसमें उस केदारनाथ गुप्ता के परिवार रके कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. यह परिवार नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहता था.

हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान में जहर ना खाकर नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया. जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जबकि एक घायल का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों में गृह स्वामी केदारनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी- गुड़िया कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार शामिल है.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक केदारनाथ गुप्ता नवादा में रहकर विजय बाजार में फल की दुकान चलाता था. परिवार की जीवित सदस्य बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि उनके पिता ने किसी से कर्ज लिया था और कर्ज लौटाने को लेकर वो लगातार डिप्रेशन में थे. उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव के कारण परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago