Categories: BiharNEWS

कुढ़नी सीट को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस, JDU के मनोज कुशवाहा होंगे उम्मीदवार; RJD पीछे हटी

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट पर होने वाले उपचुनाव में जेडीयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। मनोज कुशवाहा पूर्व मंत्री हैं। शनिवार को महागठबंधन के सभी दलों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा आदि उपस्थित थे।

बता दें कि मनोज कुशवाहा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को महागठबंधन प्रत्याशी घोषित कर दिया। उन्होंने लिखा कि 14 नवंबर को सुबह 11 बजे वे चढुआ स्थित पार्टी कार्यालय से नामांकन करने के लिए जाएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया कहा कि जेडीयू ही उम्मीदवार घोषित करेगी। गौरतलब है कि कुढ़नी विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है।

मनोज कुशवाहा 2005 से लेकर 2015 तक कुढ़नी सीट से विधायक रह चुके हैं। 2020 में ये सीट एनडीए कोटे से बीजेपी के खाते में चली गई थी। यहां से 2015 में बीजेपी केदार गुप्ता ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में उन्हें राजद के अनिल कुमार सहनी से 712 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2020 में कुढ़नी से बीजेपी उम्मीदवार के चुनाव लड़ने के कारण मनोज कुशवाहा को मुजफ्फरपुर की मीनापुर से टिकट दिया गया था लेकिन बाद में विरोध के बाद उन्होंने सिंबल लौटा दिया था।

बता दें कि कुढ़नी से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी ने भी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है( वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी यहां से अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है( अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों ही दल आगे मैदान में रहेंगे या फिर महागठबंधन का समर्थन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

14 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago