Bihar

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, तोड़ी कुर्सियां; बिहार सरकार के मंत्री भी आए थे

बिहार के नवादा में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बगल के गया और झारखंड के कोडरमा से भी बड़ी संख्‍या में युवा नवादा पहुंचे थे। खेसारी लाल यादव देर रात को पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद कार्यक्रम कुछ ही देर चला और भीड़ बेकाबू होने लगी।

छठ पूजा के मौके पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के रजौली प्रखंड के जोगियामरण पंचायत के तिलैया गांव के मैदान में छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से नृत्‍य-संगीत का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव और छोटू छलिया को सुनने भारी तादाद में लोग आए थे।

पेड़ों पर चढ़ कर खेसारी को देख रहे थे 

भीड़ इतनी अधिक थी कि ढेर सारे लोग पास के ऊंचे पेड़ों पर चढ़ गए थे। बवाल के बाद घटनास्‍थल पर लोगों की चप्‍पलें और जूते दूर-दूर तक बिखरे नजर आए। पुलिस वाले भीड़ को संभालने में बेबस दिखे।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज 

मंगलवार की रात 12 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ देर कार्यक्रम चला। इसके बाद भगदड़ हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद कार्यक्रम पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

बिहार के मंत्री ने किया था उद्घाटन   

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री और गया जिले के बेलागंज से विधायक सुरेंद्र यादव ने फीता काटकर किया था। भगदड़ के दौरान करीब 2 हजार के आसपास कुर्सियां तोड़ी गई हैं और आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। कार्यक्रम मंच के बगल में बना एक मंच भी पूरी तरह से भरभरा कर गिर गया।

आधी रात के बाद भी जारी रखा कार्यक्रम 

कार्यक्रम की शासन से अनुमति ली गई थी परंतु शासन की टीम भीड़ का प्रबंधन नहीं कर सकी। दर्शक खतरा मोल लेकर मंच के सामने खजूर के पेड़ व अन्य ऊंची जगहों पर चढ़े दिखे। वहीं अधिकारियों के पास इस बात का भी जवाब नहीं है कि किस परिस्थिति में कार्यक्रम को आधी रात के बाद अनुमति दी गई। कार्यक्रम के लिए एसडीओ के स्‍तर से कम से कम आठ मजिस्‍ट्रेट के नेतृत्‍व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

26 मिनट ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

2 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

4 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : साइलेंट जेनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही 691 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago