Sports

वर्ल्ड कप के बीच सूर्य कुमार यादव का धमाल, T-20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने, मो. रिजवान को पछाड़ा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप के बीच कमाल कर दिया है. आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में अब सूर्या नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है. भारत जब बांग्लादेश के खिलाफ अपना मैच खेल रहा था, उस वक्त आईसीसी ने ताजा टी-20 रैंकिंग जारी की थी.

ताजा टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव के 863 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 842 प्वाइंट हैं. यानी सूर्या अब काफी आगे निकल गए हैं, टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्या को उनकी शानदार फॉर्म का फायदा मिला है. वह भारत की ओर से इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

आईसीसी की टी-20 रैंकिंग की बात करें तो टी-20 में टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. नंबर-1 पर सूर्यकुमार यादव हैं तो नंबर-1 पर विराट कोहली हैं जो टी-20 वर्ल्ड कप में रनों की बरसात कर रहे हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरुआती 3 मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 134 रन निकले हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 15, नीदरलैंड्स के खिलाफ 51 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की पारी खेली. साल 2022 में सूर्यकुमार यादव टी-20 में जबरदस्त फॉर्म में हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

अगर दूसरी रैंकिंग की बात करें तो बॉलर्स की रैंकिंग में टॉप-10 में एक भी भारतीय नहीं है. वहीं ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पंड्या नंबर-3 पर बरकरार हैं. बॉलर्स में राशिद खान और ऑलराउंडर्स में शाकिब अल हसन टॉप पर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

18 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago