Bihar

बिहार से दिल दहला देने वाली घटना, कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, 5 की मौत

बिहार से एक सनसनीखेज खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार के नवादा में एक परिवार के 5 लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. परिवार का एक सदस्य अभी जिंदा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर है. उसे तुरंत पावापुरी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. दावा किया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था. कर्जदार पैसे वापसी के लिए दबाव बना रहे थे. इसी दबाव की वजह से पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है..

यह घटना नवादा जिले के न्यू एरिया गढ़ मुहल्ले की है. केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे. केदार ने कर्ज ले रखा था. केदार पर कर्ज लौटाने का दबाव था. पूरा परिवार परेशान था. इसी वजह से केदार ने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया. जहर खाने की वजह से केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, बेटी गुड़िया, शबनम और बेटे प्रिंस की मौत हो गई. 18 साल की साक्षी अभी जीवित है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे पावापुरी के विंस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

केदार गुप्ता शहर में ही फल की दुकान चलाते थे. उन्होंने इसके लिए काफी कर्ज ले रखा था. कर्ज का ब्याज दर काफी ऊंचा था. जिस महाजन से उन्होंने कर्ज लिया था वह पैसे वापस करने के लिए प्रताड़ित कर रहा था. वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. इन्ही वजहों से केदार लाल गुप्ता का पूरा परिवार परेशान था. मरने से पहले केदार गु्प्ता के बेटे प्रिंस ने पुलिस को बयान भी दिया है. उसने बताया है कि महाजन के परेशान करने की वजह से हमारे पूरे परिवार ने जहर खाया है.

घटना की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस पदाधिकारी मौका-ए-वरदात पर पहुंच गए. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ कहने से बच रही है. वह मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है. इस घटना से पूरे नवादा में सनसनी फैल गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

40 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

58 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

11 घंटे ago