बिहार में एक बार फिर से भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है गुरुवार की सुबह-सुबह ही विशेष निगरानी इकाई यानी स्पेशल विजिलेंस टीम ने निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
रजिस्ट्रार एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं. उनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कार्रवाई की है.
विजिलेंस की छापेमारी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और सिवान के कई ठिकानों पर जारी है. रेड के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. विजिलेंस की टीम आवास में कई दस्तावेजों को खंगाल रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…