अक्षरा सिंह के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ग्रेजुएट चाय वाली (प्रियंका गुप्ता) के सपोर्ट में उतर गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर प्रियंका की मदद की बात कही। उन्होंने प्रियंका की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी गई है। अब वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द चाय पीएंगे।
वहीं इस बारे में प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वो जल्द अपने नई दुकान के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करेगी।
दरअसल, पटना नगर निगम ने ग्रेजुएट चाय वाली (प्रियंका गुप्ता) का बोरिंग रोड से स्टॉल हटा दिया था। इसके बाद प्रियंका ने रोते-रोते सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वो कह रही है कि ये बिहार है, यहां लड़कियों की औकात किचन तक होती है। इसके बाद ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के सपोर्ट में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह उतरीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- यहां सब मूकदर्शक हैं, जबतक लड़की वेश्या न बन जाए। अब इनके बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने प्रियंका गुप्ता की मदद की है।
जल्द ही बिहार आकर आपके हाथ की चाय पीते हैं
सोनू सूद ने ट्वीट के जरिए यह मदद करने का दावा किया। उन्होंने लिखा- ‘प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा।’ इसके साथ ही सोनू सूद ने जल्द ही बिहार आकर प्रियंका गुप्ता की हाथों से चाय पीने की बात लिखी।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…