बिहार की राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर एक 50 वर्षीय महिला से 20 से 25 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। इतना ही नहीं, महिला के खाते से 3 करोड़ का लेन-देन भी किया गया। आरटीजीएस और एनइएफटी के जरिए सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं। पीड़ित महिला न्यू चित्रगुप्त नगर कंकड़बाग की रहने वाली है। उनके बयान पर पत्रकारनगर थाने में जालसाजी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर के मुताबिक रुपये लेने वाले लोग पिछले 5-7 सालों से ठगी कर रहे थे। महिला को हर बार बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले लोग महिला को यह भी बता देते थे कि किस समय उनके बच्चों ने क्या पहन रखा है और वे कहां हैं। इसके बाद जब वे अपने बच्चों से पूछती तो बात सही निकलती थी।
इसपर महिला को शक हो गया कि उनके अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले और रुपए ऐंठ रहे लोग बड़े गिरोह के सदस्य हैं। इस कारण उन्होंने अपने घर में भी किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। अंत में अकाउंट्स से ज्यादा रुपए का लेन-देन होने पर आयकर विभाग का ईमेल और मोबाइल के जरिए नोटिस आया। मैसेज में तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात का जिक्र था। इसके बाद महिला के पति को सारी बातों की जानकारी हुई।
महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। फिर यह मामला थाने पहुंचा। पत्रकारनगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी में महिला ने 19 आरोपितों का नाम दिया है। आरोप है कि यही लोग महिला को फोन करते थे। उनके मोबाइल नंबर का जिक्र भी प्राथमिकी में किया गया है। पुलिस ठगी सहित अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
अफसरों से साठ-गांठ का देते थे झांसा
महिला के मुताबिक रुपये ऐंठने वाले लोग कहते थे कि उनकी पहचान आयकर विभाग के अधिकारियों से भी है। महिला को घर में छापेमारी करवाने और पति को जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों के कहने पर महिला ने दो खाते आईसीआईसीआई बैंक में खुलवाए। आरोपी महिला के बैंक खातों से संबंधित पासवर्ड ले लिया करते थे। इसके अलावा रुपये के ट्रांजेक्शन से पहले उनसे ओटीपी भी पूछते थे।
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…