Bihar

दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर होते हुए आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

छठ के बाद भीड़ को देखते हुए दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते दरभंगा से अमृतसर एवं जयनगर से आनंद विहार के लिए छठ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल छह नवंबर को दरभंगा से 17:20 बजे खुलकर आठ नवंबर को 01:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में 05212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल आठ नवंबर को अमृतसर से 19:15 बजे खुलकर 10 नवंबर को 02:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अप व डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन लहेरियासराय, समस्तीपुर, कर्पूरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, महेसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज होकर जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 व साधारण के पांच कोच होंगे। 05503 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल (वन-वे)- गाड़ी सं. 05503 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल छह नवंबर को जयनगर से 19:00 बजे खुलकर सात नवंबर को 17:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर की तरफ से जाएगी। इसमें शयनयान श्रेणी के तीन व साधारण के 11 कोच होंगे। छठ पूजा में शामिल होने आए लोगों की अब हो रही वापसी। अचानक में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

समस्तीपुर-मुंबई एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बेमियादी लेट

स्पेशल ट्रेनों का इस बार काफी बुरा हाल है। समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन दस घंटे लेट पहुंची। सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस भी समस्तीपुर-एलटीटीई के नक्शे कदम पर चली। वह ट्रेन भी 10 घंटे लेट पहुंची। इसके आला गोंदिया बरौनी डाउन ट्रेन भी आठ घंटे देरी से आई। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के परिचालन में समय का पालन नहीं किया जा रहा। इसमें रेलवे की भारी लापरवाही सामने आ रही है। परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड तक गंभीर नहीं। यही कारण है कि ट्रेनें इतनी देरी से पहुंच रही है। छठ पर्व बाद परदेश जाने वाले अब दस-दस घंटे ट्रेन में ही रह जाएंगे, तो काम का क्या होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

2 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

8 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

9 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

10 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

10 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

10 घंटे ago