समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिशनपुर वार्ड-9 निवासी संजीव कुमार ने थाना में अंकित कुमार, साजन कुमार और ललित कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विगत 16 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे मजदूरी कर घर लौटने के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीनों युवकों ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि एक युवक ने पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर घायल कर दिया, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से हमला कर आंख के नीचे जख्मी कर दिया। इसके बाद तीसरे युवक ने जेब में रखे मजदूरी के पांच हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को डायल-112 की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने आरोपियों पर पहले भी छीना-झपटी करने और केस करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…