Bihar

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन को कार समेत उठाकर ले गई हैदराबाद पुलिस, सामने आया वीडियो

तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) और सत्ताधारी दल टीआरएस (TRS) के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। इसकी बानगी मंगलवार को उस समय देखने को मिली।

जब हैदराबाद पुलिस आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठाकर ले गई। इस दौरान वह खुद भी कार में बैठी हुई थी।

क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले गई पुलिस

दरअसल, पुलिस कार को उस समय लेकर गई, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी कार के अंदर मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (YSRTP) की प्रमुख शर्मिला रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुलिस क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले गई।

प्रगति भवन जाने की कोशिश कर रही थी शर्मिला रेड्डी

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शर्मिला रेड्डी सीएम आवास का घेराव करने के लिए प्रगति भवन जाने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिस ने शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठा लिया, वह खुद भी कार में सवार थी। बता दें कि शर्मिला रेड्डी को सोमाजीगुडा से हिरासत में लिया गया है और उन्हें एसआर नगर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago