Bihar

बिहार के अरवल में मां-बेटी को जिंदा जला दिया, इज्‍जत लूटने में विफल रहने पर युवक ने ले ली जान

बिहार के अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की देर रात दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्‍हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया। वहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परासी थाना अध्यक्ष अंजित कुमार के अनुसार मां सुमन देवी 32 वर्ष व उसकी सात वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी की पटना में इलाज के दौरान अलसुबह मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सुमन देवी का पति अंजित पासवान उर्फ जटा पासवान पांच दिन पहले आठ लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया था। वह जेल में है। गांव के ही गोपी महतो का बेटा नंद कुमार महतो उसकी पत्‍नी पर हमेशा बुरी नजर रखता था। अंजित के जेल जाते ही उसे मौका मिल गया। अकेला पाकर हमेशा वह सुमन के साथ छेड़छाड़ करता था। वह विरोध करती तो वह धमकाता था। आरोप है कि हर रात वह उसके घर आ धमकता था। महिला के विरोध के बाद लौट जाता था।

सोमवार की रात भी शराब के नशे में धुत होकर सुमन देवी के घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर नंदकुमार को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इससे आक्रोशित होकर आरोपित अपने घर गया। बाइक से पेट्रोल निकालकर लौटा। छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया।

देर से पहुंचे ग्रामीण, तब तक झुलस गईं थीं मां-बेटी

आग में घिरीं मां-बेटी चीखने-चिल्‍लाने लगीं। रात होने के वजह से गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। दोनों जलने लगीं। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटी को किसी तरह घर से बाहर निकाला। आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची परासी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की निशानदेही पर आरोपित नंद कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago