Bihar

बिहार: छेड़खानी और चोरी के आरोप में बांधकर पिटाई, गुस्साए लोगों ने दी तालिबानी सजा

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लेते हुए ऑन द स्पॉट फैसला सुना दिया। दो अलग-अलग मामलों में गुस्साए लोगों ने तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहली घटना देवरिया थाना क्षेत्र की है, जहां छेड़खानी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक शख्स की बांधकर पीटा। जबकि दूसरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों से युवकों की जान बचाई।

पहली घटना जिले के देवरिया थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुर सरैया गांव की है। यहां छेड़खानी के आरोप में पीड़ित युवती के परिजनों ने एक युवक का हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपी युवक की पहचान देवरिया मिसकारी टोला का रहने वाला मो.कयूमुद्दीन के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव की युवती ने परिजनों से शिकायत की कि साइकिल सवार कयूमुद्दी उसे घूर रहा है। फिर क्या था युवती के परिजनों ने क्यूमुद्दीन को धर दबोचा और रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देवरिया थाने की पुलिस ने लोगों के चंगूल से युवक को मुक्त कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।

वहीं अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर में चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने दो युवकों को तालिबानी सजा दी। गुस्साए लोगों ने मार्बल दुकान में चोरी करने के आरोप में दो युवकों को खंभे से बांधकर जमकर पत्थर बरसाए और लाठी डंडे से पीट-पीटकर दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों चोर लोगों से छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ को उनपर दया नहीं आई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। चोरों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago