Bihar

यू ट्यूब से सीखकर बिहार के आशीष उगा रहे अमेरिका का ₹400/किलो बिकने वाला ‘काला आलू’

आमतौर पर दक्षिण अमेरिका के एंडिज पर्वतीय क्षेत्रों में ब्लैक पोटैटो की खेती की जाती है. वहीं, इस आलू में कई आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं. अब इसकी खेती प्रयोग के तौर पर बिहार के गया में शुरू की गई है. गया के प्रगतिशील किसान आशीष सिंह ने इसकी ट्रायल खेती 14 किलो किलो आलू के साथ शुरू की है. ब्लैक पोटैटो गया के टिकारी प्रखंड क्षेत्र के गुलरियाचक गांव में प्रयोग के तौर पर लगाया गया है.

किसान आशीष ने बताया कि 14 किलो ब्लैक पोटैटो का बीज अमेरिका से मंगाया है, जोकि1500 रुपए प्रति किलो पड़ा है. अमेरिका के बाजार में इसकी कीमत 3-4 डालर प्रति किलो है. साथ ही बताया कि इसकी खेती आम आलू की तरह ही की जाती है और तीन महीने में फसल आ जाती है. ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत कर रहे हैं. प्रयोग सफल रहा तो इसे बड़े पैमाने पर फैलाने की तैयारी है. इस आलू का उपरी सतह काली, तो आंतरिक भाग गहरे बैंगनी रंग का होता है. यह आलू कई औषधीय गुण होने के कारण सफेद आलू की तुलना में अधिक स्वास्थ लाभ देता है.

ब्लैक पोटैटो स्वास्थ्य के लिए है उत्तम

आशीष बताते हैं कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) से आलू की माप होती है, जो 0-100 तक होता है. अगर आलू का जीआई 70 से अधिक होता है तो उसे उच्च माना जाता है. तुलनात्मक अध्ययन में ब्लैक पोटैटो का जीआई 77 पाया गया है. जबकि पीले आलू का जीआई 81 और सफेद आलू का जीआई 93 होता है. काला बैगनी आलू विशेष रूप से एंथोसायनिन नामक पालीफेनोल एन्टीआक्सीडेंट से भरपूर होते हैं.

ब्लैक पोटैटो से होगा ये बड़ा फायदा

किसान आशीष के मुताबिक, उच्च एंथोसायनिन का सेवन स्वास्थ्य कोलेस्ट्रॉल के स्तर, बेहतर दृष्टि और हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के कम जोखिम सहित कई लाभों से जुड़ा रहता है. इस आलू से रक्तचाप और रक्त वाहिका स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है. यह आंशिक रूप से उच्च पोटेशियम सामग्री पाए जाने के कारण होता है. इसमें सफेद आलू से अत्याधिक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड सुगर के लिए बेहतर है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago