Bihar

बिहार में बेखौफ बदमाश, पटना में दिन-दहाड़े सुनार से पिस्तौल दिखाकर 1 करोड़ का सोना और ढाई लाख कैश लूटा

राजधानी पटना से सटे बिहटा में सुबह-सुबह बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी को निशाना बनाया. बिहटा के कन्हौली बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप से हथियार के बल पर बदमाश दो किलो सोना लूटकर फरार हो गए. साथ में ढाई लाख रुपये नकद भी ले गए हैं. लूटे गए सोने की कीमत एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है. यह घटना सुबह के 9.30 से 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

बताया जाता है कि कन्हौली बाजार में गुप्ता ज्वेलर्स नाम से जितेंद्र गुप्ता की दुकान है. वह गुरुवार की सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच दुकान खोलने गए थे. इसी दौरान बाइक से दो बदमाश आए और पिस्टल सटा दी. बदमाश पहले से ही घटना को अंजाम देने की तैयारी में लगे थे. पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. पिस्टल के बल पर जितेंद्र गुप्ता से बदमाश थैला लूट कर फरार हो गए. व्यवसायी के अनुसार 2 किलो सोना और ढाई लाख रुपये की लूट हुई है.

लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

घटना के बाद लोग कन्हौली बाजार के अन्य व्यवसायी और लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद टायल जलाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. लोगों ने बिहटा-नेउरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची. क्षेत्र में नाकाबंदी की गई. बदमाशों द्वारा फायरिंग की भी बात कही जा रही है. हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस का बयान सामने नहीं आया है.

बिहटा में लगातार हो रही है घटनाएं

बता दें कि बिहटा में इन दिनों लगातार घटनाएं हो रही हैं. कभी बालू को लेकर मारपीट और फायरिंग की खबरें आती हैं तो कभी जमीन विवाद का मामला सामने आता है. अभी 20 नवंबर की रात ही बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में जमीन विवाद में गोलीबारी की गई थी. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अपने गुर्गों के साथ हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी. बाद में पुलिस ने छापेमारी की तो कई कारतूस और नकद मिले थे. अब फिर सुबह-सुबह हुई लूट की इस घटना ने पुलिस के हर दावों की पोल खोल दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

11 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

12 घंटे ago