Bihar

बिहार बनेगा फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनिशेन! आएंगे बड़े-बड़े स्टार्स, ये कदम उठा रही है राज्य सरकार

बिहार को फिल्म शूटिंग का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है. यहां बड़े स्तर पर फिल्मों की शूटिंग हो इसके लिए राजगीर, नालंदा, कैमूर, बांका, वाल्मीकिनगर के खूबसूरत लोकेशन को चयनित कर उसे और भी खूबसूरत तरीके से बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा. बिहार के राजगीर में फिल्म सिटी बनाने का कार्य तेजी से हो रहा. इसके लिए प्रखंड ठेरा, मोरा व पिलखी गांव में लगभग 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. वहीं 20 नवंबर से आयोजित गोवा फिल्म फेस्टिवल में भी बिहार कला, संस्कृति विभाग हिस्सा लेने जा रहा है.

राजगीर में बनेगी फिल्म सिटी

राजगीर में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी है. बिहार सरकार फिल्म प्रोडक्शन से संबंधित गतिविधियां और बड़ी बड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होने वाली फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में कार्रयरत है. इसके लिए राजगीर के प्रखंड ठेरा, मोरा व पिलखी गांव में लगभग 360 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है. बताया गया कि 20 एकड़ में इसका निर्माण होगा. इसमें डेढ़ सौ करोड़ खर्च होने की संभावना है.

बिहार कला, संस्कृति विभाग गोवा में आयोजित फिल्म बाजार में लगाएगा प्रदर्शनी

बता दें कि पांच दिन बाद गोवा में 20 नवंबर से भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन है. इसमें बिहार कला, संस्कृति विभाग अपनी प्रदर्शनी लगाने जा रहा है. गोवा फिल्म फेस्टिवल 2022 में बिहार अपना खुद का मंडप लगाएगा. इसके जरिए घरेलू व विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी. बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और कला एवं संस्कृति विभाग की सचिव बंदना प्रियाशी ने पहले ही कहा था कि वह बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना चाहती हैं. इसमें विभाग बिहार के विशेष स्थलों के बारे में बताएगा और फिल्म निर्माण के लिए चर्चा करेगा.

फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रोतसाहित सिंगल विंडों सिस्टम का प्रावधान इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत किया जा रहा. इसमें विभाग बिहार में फिल्मों की शूटिंग हो इसके लिए वहां निर्माता निर्देशकों को प्रोत्साहित करेंगे. वहीं इसके लिए क्षेत्र में एजेंसियां भी हायर होंगी जिसको चुनने के लिए विभाग ने निविदा बुलाई है. इसके लिए आठ नवंबर को ही बिहार स्टेट फिल्म डेवलेपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक बंदना प्रियाशी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार से परमिशन मांगी गई है.

कला, संस्कृति और युवा विभाग को जिम्मेदारी

फिल्म विकास के लिए राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग से जिम्मेदारी लेते हुए कला, संस्कृति और युवा विभाग को दी है. विभाग ने इसके लिए फिल्म विकास निगम को नोडल एजेंसी बनाया है. इसमें कोई भी इच्छुक निर्माता निर्देशक विकास निगम की निर्धारित वेबसाइट पर फी जमा करके आवेदन कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर साइट की तमाम सूची उपलब्ध की गई है. साथ ही साइड कलाकारों के लिए टैकसी से लेकर कई सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई है.

बिहार के खूबसूरत लोकेशन

राजगीर में फिल्म सिटी बनेगा. साथ ही कैमूर के मुंडेश्वरी मंदिर, मंझार कुंड व धुआं कुंड जलप्रपात समेत कई जगह चयनित हैं. इसके अलावा नालंदा के ऐतिहासित स्थल नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज, बांका में मंदार पर्वत, पश्चिमी चंपारण में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व भी शामिल होंगे. इन जगहों के अलावों बिहार के कई खूबसूरत लोकेशन को चिह्नित किया गया है जहां शूटिंग हो सके.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

3 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

13 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

14 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

15 घंटे ago