Bihar

अवैध उगाही करने वाले ASI, तीन सिपाही और चालक गिरफ्तार, मुंगेर SP के आदेश पर एक्शन

मुंगेर SP ने बड़ी कार्यवाई करते हुए शराब मामले में अवैध उगाही के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने गिरफ्तार करवा लिया है. एक एएसआई ,तीन सिपाही और एक ड्राइवर को निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया है. तीनों पर शराब मामले में पकड़ाए वाहन को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप है.

शराब प्रकरण से जुड़ा मामला

हवेली खड़गपुर के एएसआई रिंकू रंजन झा समेत तीन सिपाही व एक ड्राइवर के ऊपर गाज गिरी है. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले एक बाइक पर सवार दो लोगों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था. इस दौरान बाइक सवारों के पास से शराब का एक भरा हुआ बोतल पकड़ाया था. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया था. इसी प्रकरण में जब्त की गयी बाइक को छोड़ने के एवज में आरोपित पुलिसकर्मियों ने रिश्चत की डिमांड की थी.

सभी आरोपित निलंबित

इस डिमांड की जानकारी स्थानीय लोगों ने हवेली खड़गपुर एसडीपीओ राकेश कुमार को दी. जिसके बाद एसडीपीओ ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने स्तर से जांच शुरू की. बताया जाता है कि जांच के क्रम में एसडीपीओ को कुछ सबूत भी मिल गये. जिससे यह स्पष्ट हो गया कि स्थानीय लोगों का आरोप सही है. वहीं इस मामले में एसपी मुंगेर ने कड़ा कदम उठाया और सभी को निलंबित कर दिया.

एसपी ने कराया गिरफ्तार

एसपी मुंगेर के आदेश पर एक एसआई,तीन सिपाही और एक ड्राइवर को गिरफ्तार भी कर लिया गया. सभी पर अवैध उगाही का आरोप लगा है और जांच में ये आरोप सही पाया गया. विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की प्रक्रिया चल रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago