Bihar

बिहार में अब आधार नंबर से होगा शराबियों का सत्यापन, दूसरी बार पीने वालों की पहचान होगी आसान

बिहार में बार-बार शराब पीने के आरोपित अब यह बोलकर जेल जाने से नहीं बच सकेंगे कि उन्होंने पहली बार शराब पी है। पकड़े गए शराबी ने पहली बार शराब पी या दूसरी बार, इसका सत्यापन अब उसके आधार नंबर से होगा। राज्य में शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग यह नई व्यवस्था लागू कर रहा है।

आधार नंबर से होगा शराबियों का सत्यापन

इसके तहत शराब पीने के अपराध में पकड़े गए सभी आरोपितों का नाम-पता के साथ आधार डेटाबेस तैयार होगा। इसके लिए शराबियों का आधार नंबर लेने के साथ आधार प्रमाणीकरण उपकरण से उनके नाम-पते का सत्यापन कराया जाएगा। अंगुलियों के निशान भी लिए जाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के मद्य निषेध एवं उत्पाद कार्यालयों में आधार प्रमाणीकरण केंद्र खोले जाएंगे।

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रत्येक जिले में आधार प्रमाणीकरण केंद्र खोलने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी। उनकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही राज्य के सभी जिलों में इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शराबियों के आधार सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जुर्माना देकर छूट गए 99 प्रतिशत शराबी 

दरअसल, अप्रैल में शराबबंदी संशोधन कानून लागू होने के बाद पहली बार शराब पीने वालों को दो से पांच हजार रुपये जुर्माना देकर छोड़ने का प्रविधान किया गया है। वहीं दूसरी बार शराब पीकर पकड़े गए लोगों को एक साल की जेल होगी। संशोधन कानून लागू होने के बाद से 99 प्रतिशत शराबी जुर्माना देकर छूट गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर तक करीब 90 हजार लोगों को पहली बार शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया। वहीं महज 550 ही ऐसे शराबी रहे जिन्हें दूसरी बार शराब पीने के अपराध में जेल हुई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अभी तक शराब पीने के जुर्म में पकड़े गए आरोपित के स्थानीय थाने से पुष्टि होती थी कि शराबी ने पहली बार शराब पी है या दूसरी बार। मगर इसमें कई दिक्कतें आ रही थीं। शराब पीने के आरोप में रैंडमली पकड़े जाने वाले लोग अक्सर गलत नाम-पता दर्ज करा देते थे। इसका तत्काल सत्यापन भी संभव नहीं हो पाता था। ऐसे में दूसरी बार पकड़े जाने पर ऐसे शराबियों की पहचान में मुश्किल होती थी। इन सारी समस्याओं के निराकरण के लिए शराबियों का सत्यापन आधार नंबर से करने का निर्णय लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

7 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago