Bihar

ट्रिपल मर्डर मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडे के कुख्यात भाई-भतीजा सहित 3 को साक्ष्य के अभाव में मिली बेल

जेडीयू के दबंग विधायक पप्पू पांडे के भाई सतीश पांडे, उनके भतीजे और जिप अध्यक्ष मुकेश पांडे सहित दो अन्य आरोपियों को जेपी यादव ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट से जमानत मिल गई है। कुख्यात सतीश पांडे उनके बेटे मुकेश पांडे, रिश्तेदार बटुकेश्वर पांडे और आरजेडी नेता जेपी यादव पिछले ढाई साल से जेल में बंद थे।

हथुआ के रूपनचक गांव में जेपी यादव की मां-पिता और भाई की गोलियों से दिनदहाड़े भुनकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में कुख्यात सतीश पांडे, उनके बेटे मुकेश पांडे जो वर्तमान में गोपालगंज जिला परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उनके अलावा बाटुकेश्वर पांडे को गिरफ्तार किया गया था। घटना के एक दिन बाद ही बदला लेने की नीयत से पप्पू पांडे के रिश्तेदार की भी दिनदहाड़े गोलियों से भुनकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में आरजेडी नेता जेपी यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। दोनों मामले में सतीश पांडे, उनके बेटे और जिप अध्यक्ष मुकेश पांडे, उनके रिश्तेदार बटुकेश्वर पांडे, आरजेडी नेता जेपी यादव सहित कई लोग गिरफ्तार किए गए थे। इसी मामले में ढाई साल बाद कोर्ट ने नियमित बेल दे दी है। बुधवार को सतीश पांडे, मुकेश पांडे, बटुकेश्वर पांडे और जेपी यादव को जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

5 घंटे ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

7 घंटे ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

9 घंटे ago

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

12 घंटे ago