Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 48 घंटे तक छा सकते हैं बादल, बढ़ सकती है ठंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार इस अवधि में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में अगले 24-48 घंटे तक हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौैसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4-6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है।

बताया गया कि इस दौरान सुबह के समय सूर्य उदय से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों, जलाशयों व नदियों के किनारे हल्का कोहरा देखने का मिल सकता है। इस दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहकर 29 व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री कम रहकर 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

2 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

8 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

18 घंटे ago