Bihar

बिहार उपचुनाव में 1-1 सीट जीती BJP और RJD, मोकामा से राजद तो गोपालगंज से बीजेपी की जीत

आज बिहार उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। मोकामा में आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने 16 हजार के बड़े अंतर से बीजेपी कैंडिडेट सोनम देवी को शिकस्त दी है। उधर, गोपालगंज में कांटे की टक्कर के बीच बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने बाजी मार ली है। उन्होंने 2157 वोट से जीत हासिल की है। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इन दोनों सीट पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 52.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

गोपालगंज में बीजेपी का किला ध्वस्त करने के लिए आरजेडी ने पूरी ताकत झोंक दी थी और उसका असर मतगणना के दौरान देखने को मिल रहा है। गोपालगंज में कांटे का मुकाबला शुरू से ही देखने को मिला है और 21वें राउंड में एक बार फिर से आरजेडी उम्मीदवार की बढ़त देखने को मिली । 21 वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार के पास 65 वोट की बढ़त थी।

21 वें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद आरजेडी उम्मीदवार को 61727 वोट मिले। मोहन प्रसाद गुप्ता फिलहाल पीछे चल रहे हैं जबकि बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने वापस बढ़त ले ली है। मोहन प्रसाद गुप्ता 19 वें राउंड तक पीछे चल रहे थे लेकिन 20 वें राउंड में उन्होंने बढ़त बनाई। इस बीच खबर यह भी आ रही थी कि गोपालगंज में तकनीकी वजहों से थोड़ी देर के लिए मतगणना रोकनी पड़ी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

“वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन कर सरकार को गद्दी छोड़ने पर मजबूर करेंगे”, समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…

51 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ह’त्याकांड के आरोपी को मधुबनी पुलिस ने दबोचा, ट्रेन से भागने के दौरान पकड़ा गया

समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…

2 घंटे ago

शराब की सूचना देने पर बदमाशों ने की युवक की पिटाई, पिस्टल के साथ एक आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…

2 घंटे ago

सिलौत गोलीकांड मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो और आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने…

2 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट की पूरी पटकथा दुकानदार के रिश्तेदार ने ही रची थी, अंतरजिला गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

2 घंटे ago

खानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से भारी मात्रा में आभूषण लूटकांड का समस्तीपुर SP ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर में बीते 13 फरवरी को…

10 घंटे ago