Bihar

पत्नी के गम में पति ने खुद को गोली मार किया सु’साइड, कैंसर पीड़ित पत्नी की 14 दिन पहले हुई थी मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वैशाली में पत्नी की मौत के बाद पति ने डिप्रेशन में आकर शुक्रवार को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा चकमकरंद गांव की है।

मृतक चांदपुरा गांव निवासी रामसेवक सिंह का 48 वर्षीय पुत्र विकास सिंह बताया गया है, जिसकी पत्नी लवली सिंह पिछले 14 दिन पहले कैंसर पीड़ित होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। वही मौत हो जाने के बाद युवक डिप्रेशन में चल रहा था। युवक उसकी इलाज के लिए अपनी मेहनत की कमाई पूरी झोंक दी थी फिर भी उसकी पत्नी लवली सिंह नहीं बच पाई। मृतक विकास का चार नाबालिक बच्चे है जिनमे तीन पुत्री और एक पुत्र है।

इधर घटना की जानकारी बिदुपुर थाना के पुलिस अधिकारी को मिले तभी पुलिस अधिकारी ने मौके से पहुंचकर घटना स्थल से एक पिस्टल खोखा और कारतूस बरामद किया है पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि 14 दिन पूर्व हुई पत्नी की मौत के बाद उस परिवार पर विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी। उसी वक्त से विकास डिप्रेशन में चल रहा था।

इधर मृतक विकास सिंह के सगे संबंधित और छोटे-छोटे चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही गांव में पूरी तरह से मातम छा गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि पत्नी की जुदाई विकास से रहा नहीं गया और उसमें भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

1 घंटा ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

2 घंटे ago