Samastipur

इस 14 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुंचेंगे CM नीतीश, इंजीनियरिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन, अगले वर्ष मेडिकल कॉलेज का भी होगा उद्घाटन 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उक्त बातें राज्य के वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कहीं।

वे सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभाकक्ष में जिले व प्रखंड के अधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाना है। इस महाविद्यालय को अध्ययन अध्यापन की सारी सुविधाओं से लैस किया गया है।

साथ ही निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं एवं संवेदकों को निर्देश दिया गया है कि अगर निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कमी रह गई हो तो उद्घाटन से पूर्व कॉलेज को सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया और कहा कि इस कॉलेज का उद्घाटन अगले वर्ष 29 अप्रैल 2023 में किया जाएगा। इस कॉलेज में भी निर्माण कार्य प्रगति में है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड एवं आईबी भवन का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी आ सकते हैं, इसको लेकर हो रही तैयारियों की मानिटरिंग डीएम योगेन्द्र सिंह खुद कर रहे हैं। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रत्यय अमृत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

2 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

2 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

3 घंटे ago