Bihar

‘वारंटी नहीं हैं कार्तिकेय सिंह’, पटना SSP का बयान- फिलहाल पूर्व मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता

बिहार की राजधानी पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर वास्तविक स्थिति की जानकारी दी है. मीडिया में चल रही खबरों और कयासों पर विराम लगाते हुए पटना एसएसपी ने कहा है कि वर्तमान में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है. लिहाजा अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है.

कार्तिकेय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट नहींः 

एसएसपी ने बताया कि अजय कुमार जेएमआईसी (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) दानापुर के न्यायालय में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हमारे अभियोजन अधिकारी ने इस मामले की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है.

एसएसपी ने बताया है कि कार्तिकेय सिंह के विरुद्ध जारी जमानती वारंट को दंडात्मक कार्रवाई की अवधि खत्म होने पर अदालत ने वापस ले लिया था और अगली प्रक्रिया जारी करने के लिए प्रार्थना की गई थी. इस बीच, कार्तिक सिंह ने पटना उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया. इस आवेदन के आधार पर, JMIC दानापुर की अदालत ने सुनवाई को निलंबित कर उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी नहीं की.

अग्रिम जमानत याचिका के निपटारे तक नहीं होगी सुनवाईः 

एसएसपी ने बताया कि जब तक कार्तिकेय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका का पटना उच्च न्यायालय द्वारा निपटारा नहीं कर दिया जाता, तब तक सुनवाई निलंबित रहेगी. एसएसपी ने बताया कि उपरोक्त अदालती प्रक्रियाओं के कारण वर्तमान में उनके खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है. इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 12 अक्टूबर है. एसएसपी मानवजीत सिंह ने कहा है कि इस तिथि के बाद ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे.

“वर्तमान में कार्तिक सिंह के खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है” – मानवजीत सिंह ढिल्लो, एसएसपी पटना

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

52 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago