Bihar

बिहार: वीटीआर के बाघ को गोली मारने का आदेश मांगा, 5 लोगों की जान ले चुका है आदमखोर

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में बीते ढाई महीने में 5 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर बाघ को गोली मारने का आदेश मांगा गया है। स्थानीय वन अधिकारियों ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) को पत्र लिखकर बाघ को शूट करने की अनुमति मांगी गई है। एनटीसीए से यह आदेश तुरंत आने की उम्मीद है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटे रिहायशी इलाकों के लोगों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार सुबह ही बाघ ने शौच पर गए एक शख्स को शिकार बना लिया। एक दिन पहले टाइगर ने घर में सो रही 12 साल की बच्ची को भी मार डाला।

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता ने बताया कि एनटीसीए को पत्र लिखकर बाघ को मारने का आदेश मांगा गया है। शनिवार दोपहर दो बजे के बाद एनटीसीए का जवाब बाघ को मारने को लेकर आ जाएगा। उम्मीद है कि ऑथोरिटी बाघ को मारने का आदेश दे देगा। आदेश मिलते ही बाघ को शूट कर दिया जाएगा। वार्डन ने बताया कि बाघ को मारने का आदेश सिर्फ एनटीसीए ही जारी कर सकता है।

इधर, रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने माइक से क्षेत्र में घोषणा कर बाघ को मारने की अनुमति मांगने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि डीएम कुंदन कुमार ने एनटीसीए व वन विभाग को पत्र लिखकर बाघ को मारने के लिए पत्र लिखा है।

बता दें कि रामनगर में बाघ के हमले से लोगों में काफी गुस्सा है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन कर भारी हंगामा किया। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी आई है। फिलहाल उन्हें शांत कराया गया है। बता दें कि 26 दिनों तक बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के लिए रेस्क्यू अभियान चला लेकिन करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी, कर्मचारी, शूटर, एक्सपर्ट भी उसे नहीं पकड़ पाए।

 

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

18 मिनट ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

31 मिनट ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

39 मिनट ago

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

5 घंटे ago