Bihar

बिहार: बिना टिकट यात्रा कर रहे रेलवे पुलिस के जवान का TTE ने किया फाइन तो बेल्ट से चलती ट्रेन में पीटा

बिहार में एक रेलवे पुलिस कर्मी के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का जवान मुन्ना कुमार बिना रिजर्वेशन ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रहा था। इस दौरान जब उन्हें टीटीई (यात्रा टिकट परीक्षक) बिपिन कुमार ने फाइन किया तो मामला बिगड़ गया। रेलवे पुलिस कर्मी ने टीटीई से बहस की और मारने के लिए अपनी बेल्ट निकाल ली। रिेपोर्ट के मुताबिक जीआरपी पुलिस मुन्ना कुमार कथित तौर पर बिना रिजर्वेशन के चितपुर-जोगबनी एक्सप्रेस (Trn no.13160, JBN-KIR) के एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। उसी दौराना टीटीई ने उनको फाइन किया, जिसके बाद बात हाथापाई पर आ गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऑन ड्यूटी TTE के साथ रेलवे पुलिस के जवान ने की मारपीट

ट्रेन नंबर 13160, चितपुर-जोगबनी एक्सप्रेस में जीआरपी स्टाफ मुन्ना कुमार एसी कोच में चढ़े थे। उन्होंने बैठने के लिए कुछ यात्रियों को एडस्ट करने को कहा था। इस दौरान जब टीटीई बिपिन कुमार कोच में टिकट चेकिंग करने आए तो उन्होंने जीआरपी स्टाफ मुन्ना कुमार से टिकट मांगा तो पता चला कि उनके पास टिकट नहीं है। वह बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। टीटीई के बोलने और फाइन करने पर उन्होंने हाथापाई शुरू की।

मारने के लिए निकाली बेल्ट

ऑन ड्यूटी टीटीई बिपिन कुमार के साथ मारपीट करने के लिए मुन्ना कुमार ने अपनी बेल्ट निकाल ली। हालांकि यात्रियों ने मामले को सुलझाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी को अन्य यात्रियों द्वारा रोका जा रहा है। एक सह-यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाया।

कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुलझा मामला

ट्रेन के कटिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला सुलझाया। इस वीडियो को शेयर कर लोग सोशल मीडिया पर रेलवे पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ”ट्रेनों में पुलिसकर्मियों का आतंक बहुत बढ़ गया है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रेलवे अपने स्टाफ की ऐसे सेफ्टी कर रहा है।” एक अन्य लिखा, ”भारतीय रेव को इस पुलिस के आतंक को खत्म करने और ऑनबोर्ड ऑनड्यूटी रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाना चाहिए।”

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

11 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

14 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

17 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

19 घंटे ago