बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल होने के दो माह के अंदर ही इस्तीफा देना पड़ गया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुधाकर के पिता ने सबसे पहले इसकी जानकारी मीडिया को दी। कुछ ही घंटे बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मार्फत सुधाकर का इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा और उन्होंने इसे तत्काल राज्यपाल फागु चौहान के पास अपनी अनुशंसा के साथ भेज दिया।
जगदानंद और सुधाकर के बयान सरकार को असहज करने वाले
अब सुधाकर सिंह बिहार के पूर्व कृषि मंत्री हो चुके हैं। कृषि विभाग दूसरे मंत्री को दे दिया गया है। इस प्रकरण के बीच आम लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधाकर ने किसानों के हित में अपना पद छोड़ा है। इससे पहले सुधाकर ने कहा था कि अगर किसानों के हितों की अनदेखी होगी, तो उन्हें कुर्सी को कोई मोह नहीं है।
सुधाकर के विवादित बयान
सुधाकर चाहते थे यह सब करना
सरकार की नीतियों से नहीं थे सहमत
शपथ ग्रहण से इस्तीफे तक सुधाकर सिंह ने कई ऐसे बयान दिए, जिससे सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे। उनकी मांगों और उनकी सोच से सरकार के शीर्ष स्तर पर बैठे लोग सहमत नहीं थे। दूसरी तरफ सुधाकर सिंह अपनी ही सरकार की नीतियों से सहमत नहीं थे
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…