Bihar

सुधाकर सिंह का इस्तीफा मुख्यमंत्री ने किया मंज़ूर, कुमार सर्वजीत बने नये कृषि मंत्री

रविवार की सुबह इस्तीफा देने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा तेजस्वी यादव को भेजा था. आज देर शाम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें कृषि मंत्री का इस्तीफा सौंपा. नीतीश ने उसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया.

सर्वजीत को कृषि का जिम्मा

सीएम हाउस से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंपा था, जिसे नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया. सीएम हाउस की ओर से कहा गया है कि सुधाकर सिंह अब मंत्री नहीं रहे. मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग का जिम्मा राजद के विधायक कुमार सर्वजीत को सौंपा है. कुमार सर्वजीत पहले पर्यटन विभाग देख रहे थे. उनसे पर्यटन विभाग वापस लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जिम्मे सौंप दिया गया है.

बता दें कि आज सुबह ही ये खबर आयी थी कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सुधाकर सिंह के पिता औऱ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की थी. जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ी लडाई छेड़ी औऱ इसके लिए त्याग करना पडता है.

मीडिया से बात करते हुए बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते कहा था कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए त्याग किया है. पूरे भारत में मंडी कानून समाप्त करने के लिए आंदोलन चला. बिहार में भी मंडी कानून समाप्त कर दिया गया है. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों के लिए मंडी कानून लागू करने की मांग उठायी थी. लेकिन सिर्फ मांग उठाने से काम नहीं चलता, इसके लिए त्याग करना पड़ता है. इसलिए सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है. क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार के अंदर कोई लड़ाई आगे बढ़े. लेकिन बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों, मजदूरों औऱ गरीबों के हित में अपना त्याग पत्र भेज दिया है.

जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया है. तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता हैं. उन्हें उस इस्तीफे को जहां भेजना है वहां भेजेंगे. तेजस्वी यादव ने वह इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंपा और फिर नीतीश ने उसे स्वीकार करने की औपचारिकता निभायी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

14 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

15 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago