Bihar

बड़ी खबर: सुधा डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत, तीन रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा, जानिए…

बिहार के लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। रोजमर्रा की चीज में शामिल दूध के दाम में एक ही बार में इजाफा कर दिया गया है। बिहार में सुधा ब्रांड का दूध प्रति लीटर दो से तीन रुपये महंगा हो गया है। ये दाम 11 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।जानकारी के मुताबिक बिहार में दूध की कुल खपत में सुधा दूध की हिस्सेदारी 60 फीसद है। ऐसे में इस महंगाई का चौतरफा असर पड़ेगा।

सुधा ने गोल्ड और शक्ति दूध पर तीन रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत पढ़ाई है, जबकि सुधा हल्दी और गाय के दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ायी गयी है। यह बढ़ा हुआ दाम 11 अक्टूबर से लागू होगा।

अब सुधा गोल्ड की कीमत 56 रुपये से बढ़कर 59 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं सुधा शक्ति की कीमत 49 रुपये से बढ़कर 51 रुपये प्रति लीटर, सुधा गाय का दूध 46 रुपये से बढ़कर 48 रुपये, सुधा हेल्दी 44 रुपये से बढ़कर 46 हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

5 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

5 घंटे ago