Bihar

समस्तीपुर में शराबी ने जमकर किया ड्रामा: नशे में धुत होकर सड़क किया जाम, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में दशहरा के मौके पर बुधवार की शाम शहर के ताजपुर रोड में शराबबंदी कानून का मखौल उड़ाता हुआ एक युवक के करतूत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। युवक सड़क पर शराब के नशे में धुत होकर इस कदर बैठ गया कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मेला को लेकर निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम से परेशान लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर दी।

बाद में पहुंची पुलिस टीम ने पहले युवक के शरीर पर पानी डालकर कुछ उसे होश में लाया फिर जबरन उसे वाहन पर बैठाया। इस दौरान युवक कई बार वहां से उठ उठ कर निकल रहा था। बाद में पुलिस की टीम उसे सदर अस्पताल ले गई। जहां उसका अल्कोहलिक जांच किया गया। जांच के दौरान उसके अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई है। युवक इस कदर नशे में धुत है कि वह अपना पहचान नहीं बता पा रहा है।

उसे सदर अस्पताल की इमरजेंसी में रखा गया। पुलिस आने से पहले शराबी शहर के ताजपुर रोड स्थित पीड़ स्थान के पास रुका और वाहन से निकलकर सड़क पर ही नाच गाना करने लगा। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कुछ देर बाद युवक जमीन पर लेट गया और वहीं पर हो हल्ला करने लगा। फिर लोग बार-बार उसे सड़क से उठाते लेकिन वह सड़क पर से उठ नहीं पाया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

2 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

11 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

17 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

17 घंटे ago