समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अयोध्या में साधु ने खुद अपना पंजा का’टा, सरयू तट पर चढ़ाया, बोला- बिहार सरकार में भ्रष्टाचार है; CM नहीं सुनते

अयोध्या के सरयू तट पर 50 साल के साधु ने अपने हाथ का पंजा काट कर चढ़ा दिया है। इससे पहले साधु ने पीला वस्त्र पहना और पूजा भी की। साधु बिहार सरकार से नाराज है। उसने बिहार सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। CM नीतीश से मिलकर कहा कि अगर 50% भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा तो उसे फांसी दे देना। नहीं तो दोषियों पर कार्रवाई करना। साधु का इलाज श्रीराम हॉस्पिटल में चल रहा है।

60 दिन का समय बिहार सरकार को दिया था

साधु विमल कुमार का कहना है कि वह बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है। इसके विरोध में 15 मार्च 2022 को बिहार के CM नीतीश कुमार से मिलकर उसने इस पर काबू करने की मांग की थी। CM को 60 दिन का समय भी दिया था। इसके बाद वह जून में भी मिला था। उसकी बातों को सुना नहीं गया। समय बीत जाने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसे ऐसा करना पड़ा।

IMG 20220723 WA0098

घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान हो गए

घटना सोमवार सुबह 9 बजे सरयू पुल के पूर्व सटे घाट की है। यहां सांसद लल्लू सिंह की ओर से रोज सरयू आरती कराई जाती है। घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद साधु को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया है।

IMG 20220728 WA0089

अररिया का रहने वाला है साधु

साधु विमल कुमार बिहार के अररिया जिले के थाना भरगांवा में छरपिट्‌टी का रहने वाला है। अयोध्या पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा का कहना है कि साधु बिहार सरकार से नाराज होना बता रहा है। साधु ने पुलिस को बताया है कि वह बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर CM नीतीश कुमार से मिला था, लेकिन उसकी बात को तवज्जो नहीं दी गई है।

IMG 20220828 WA0028

IMG 20220928 WA0044IMG 20211012 WA0017Picsart 22 09 15 06 54 45 3121 840x760 1JPCS3 01IMG 20220915 WA0001IMG 20220331 WA0074