Bihar

पूर्णिया SP के 7 ठिकानों पर रेड : अब तक 72 लाख कैश बरामद, मंगवाई नोट गिनने और सोना-चांदी तौलने की मशीन

बिहार के पूर्णिया जिले के एसपी दया शंकर के कई ठिकाने पर एक साथ स्पेशल विजलेंस यूनिट (SVU) ने छापेमारी की है. छापेमारी में आईपीएस दया शंकर के यहां आय से अधिक करीब 72 लाख रूपये कैश मिले हैं. अधिकारियों ने नोट गिनने और सोना-चांदी तौलने वाली मशीन भी मंगवाई गई है, ताकि बरामद की गई संपत्ति का आकलन किया जा सके.

बता दें कि पूर्णिया एसपी दयाशंकर के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी मंगलवार सुबह से ही जारी है. पूर्णिया एसपी आवास, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार आवास और पुलिस लाइन में यह कार्रवाई की जा रही है. एसवीयू की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की है.

आय से अधिक रुपये अर्जित करने का मामलाः

विशेष निगरानी विभाग के एडीजी नय्यर हसनैन खान के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में इनके द्वारा कई तरह से आय से अधिक पैसे कमाए गए थे, जिसके बाद इनके खिलाफ आय से 65 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में इनके ठिकानों पर विशेष निगरानी विभाग की छापेमारी की गई है.

7 स्थानों पर चल रही छापेमारीः

एडीजी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय से अनुमति प्राप्त की गई, इसके बाद आज इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मिल रही जानकारी के अनुसार कुल 7 स्थानों पर छापेमारी चल रही है, जिसमें पटना और पूर्णिया भी शामिल है. अब तक उनके ठिकानों से क्या बरामद हुआ है, इस बात की जानकारी नहीं मिली है. छापेमारी कंप्लीट होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago