Bihar

पूर्णिया एयरपोर्ट को मिलेगी जमीन, दरभंगा में नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द, ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले संजय झा

पिछले दिनों इस बात की चर्चा तेज थी कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कई बार फोन किया लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे बात नहीं की. इसी चर्चा के बीच बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दिल्ली जाकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है. संजय झा ने इस मुलाकात के दौरान सिंधिया को बिहार के विभिन्न हवाई अड्डों की ना सिर्फ जानकरी दी बल्कि राज्य सरकार अपने तरफ से इस दिशा में क्या कुछ कर रही है, इसके बारे में भी प्लान बताया.

दरअसल संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें बिहार के विभिन्न एयरपोर्ट की अद्यतन स्थिति तथा वहां राज्य सरकार द्वारा कराए गए या कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही वहां की जरूरतों एवं मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध भी किया.

संजय झा ने पटना एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ उसकी धीमी प्रगति से उन्हें अवगत कराया. इस पर सिंधिया ने विभागीय अधिकारियों को पटना एयरपोर्ट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मांगी गई 108 एकड़ जमीन राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में ही उपलब्ध करा दी थी. उड्डयन मंत्री को संजय झा ने बताया कि बिहटा में बड़े एयरपोर्ट के निर्माण की उम्मीद में राज्य सरकार ने पटना से बिहटा तक एलिवेटेड रोड के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन, एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति लगभग नगण्य है. एयरपोर्ट ऑथरिटी ने अब राज्य सरकार से अतिरिक्त जमीन की मांग कर दी है.

संजय झा ने बताया कि दरभंगा उड़ान स्कीम के सबसे सफल एयरपोर्ट में शामिल है. बिहार के 17 जिलों और कुछ पड़ोसी राज्यों के लोग भी यहां से उड़ान भरते हैं लेकिन, दरभंगा एयरपोर्ट से कई महत्वपूर्ण सर्किट पर उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की उड़ानों की संख्या तकनीकी एवं अन्य कारणों से करीब एक तिहाई कर दी गई है. इससे दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या भी कम हो गई है. इस कारण दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई किराये में अप्रत्याशित उछाल आ गया है. संजय झा ने सिंधिया से अनुरोध किया कि या तो स्पाइस जेट को उड़ानों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दें या उसके कोटे की उड़ानों के लिए किसी दूसरी एयरलाइंस कंपनी को अनुमति प्रदान करें.

संजय झा ने यह भी जानकारी दी कि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग फेसिलिटी के लिए 24 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जो मार्च 2023 तक पूरी हो जाएगी. इसी तरह सिविल इन्क्लेव के निर्माण के लिए 52.5 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जो जून 2023 तक पूरी हो जाएगी. इसके साथ ही उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट के पास सिविल एविएशन सेवाओं से संबंधित एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने का सुझाव दिया.

हाल के दिनो में चर्चा में आए पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के लिए संजय झा ने अनुरोध किया कि इस जमीन पर पूर्णिया एयरपोर्ट की संरचनाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाएं. गया एयरपोर्ट जो कि बिहार का एक बड़ा एयरपोर्ट है से उड़ानों की संख्या अत्यंत कम है. संजय झा ने उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया कि गया एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान सेवा बढ़ाने पर विचार किया जाये..

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

2 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

3 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

14 घंटे ago